फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सोलन-परवाणू हाईवे पर भूस्खलन का खतरा, एचआरटीसी ने स्थगित की शिमला और चंडीगढ़ से सभी बस रात्रि सेवाएं

Tue, 11 Jul 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भूस्खलन के खतरे के चलते एचआरटीसी ने मंगलवार रात के लिए शिमला और चंडीगढ़ से रवाना होने वाली सभी सामान्य, लग्जरी बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन-परवाणू हाईवे पर दतियार के पास भूस्खलन के खतरे के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने मंगलवार रात के लिए शिमला और चंडीगढ़ से रवाना होने वाली सभी सामान्य, लग्जरी बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं। रिकांगपिओ, रोहड़ू, रामपुर और दिल्ली सहित अन्य पिछले स्टेशनों से आने वाली लंबी दूरी की बसों को जरूरत पड़ने पर ट्रांसशिपमेंट के जरिये संचालित किया जाएगा। इसके लिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के दोनों और एचआरटीसी ने निरीक्षकों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। उधर, मंगलवार को एचआरटीसी शिमला मंडल के 563 रूट ठप रहे और 307 बसें अभी भी विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं। मंगलवार को तारादेवी डिपो के सर्वाधिक 136 रूट प्रभावित हुए और 65 बसें अभी भी रूटों में फंसी हुई हैं। शिमला लोकल डिपो के 50 रूट मंगलवार को फेल हुए और सड़कें बंद होने से 35 बसें रूटों से वापस शिमला नहीं लौट सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें