स्थिति को भांपते हुए बस चालक बिट्टू ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बिना समय गंवाए बस को रोककर पीछे हटा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई थी, जिससे भूस्खलन हुआ। घटना के बाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और सड़क बहाली का कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।