फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला के ज्यूरी में एनएच पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन, देश-दुनिया से कटा किन्नौर

Mon, 06 Sep 2021 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)

सार

सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे ज्यूरी से करीब दो किलोमीटर दूर एनएच-05 पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। हालांकि, इससे पूर्व ही प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ज्यूरी के पास भूस्खलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में साफ मौसम में भी पहाड़ों से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। किन्नौर के बटसेरी और निगुलसरी के बाद अब शिमला जिले के ज्यूरी के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। मलबा और चट्टानें सतलुज नदी में समा गईं। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। यहां पिछले चार दिनों से हल्का भूस्खलन हो रहा था। बीती रात को भी मार्ग बाधित हो गया था जिसे सोमवार सुबह बहाल किया गया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद ही अधिकारियों ने पाया कि पहाड़ी में बड़ी दरार आ गई है। ऐसे में समय रहते पुलिस तैनात कर यातायात रोक दिया गया। इससे निगुलसरी जैसा बड़ा हादसा होने से बच गया। उधर, एनएच बाधित होने से किन्नौर जिले का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। प्रशासन और एनएच प्राधिकरण की टीम यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। पहाड़ दरकने का वीडियो भी वायरल हो गया है। 


 

 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे ज्यूरी से करीब दो किलोमीटर दूर एनएच-05 पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। हालांकि, इससे पूर्व ही प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। घटना के समय सड़क के दोनों ओर वाहन चालक और यात्री भूस्खलन का वीडियो बनाते नजर आए। पलभर में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा एनएच पर आ गिरा और यातायात ठप हो गया। हालांकि, लापरवाही भी सामने आई। पुलिस कर्मियों के सामने ही घटनास्थल से कुछ फीट दूर लोग वीडियो बनाते रहे। 

सूचना मिलते ही प्रशासन और एनएच प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और सड़क बहाली का कार्य शुरू किया गया। एनएच बाधित होने के कारण शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से एसडीएम रामपुर यादविंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन वाले स्थान का निरीक्षण किया और एनएच प्राधिकरण को जल्द सड़क बहाल करने के निर्देेश दिए। 

सुबह सवा 9 बजे के करीब भूस्खलन होने से एनएच-5 बंद हो गया। इसी जगह चार सितंबर को भी भूस्खलन हुआ था। प्राधिकरण ने सड़क बहाली के लिए दोनों ओर से मशीनें लगाई हैं। देर शाम तक मार्ग बहाली का पूरा प्रयास किया जाएगा। - केएल सुमन, एक्सईएन, एनएच प्राधिकरण 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें