फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, खतरे से खाली नहीं सफर

Sat, 20 Jul 2019 10:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले में देर शाम मूसलाधार बारिश से चंडीगढ़-मनाली और औट-लूहरी हाईवे पर मलबा आ गया। पहाड़ियों से पत्थर गिरने लगे। हाईवे तालाब में बदल गया। इससे वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में शनिवार शाम सात बजे बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


मूसलाधार बारिश देर रात दस बजे तक जारी थी। इस दौरान छोटे-मोटे नालों से पानी एनएच पर आया। साथ ही मलबा भी काफी मात्रा में आया। इससे एनएच पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रह गया है। बारिश को देखते हुए औट-लूहरी हाईवे के बंद होने की संभावना लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें