फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल मार्ग पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना की सड़क को चौड़ा करने के लिए की गई कटिंग के बाद बारिश के दौरान पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे माठू कॉलोनी (संजय वन) के समीप इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इससे करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। इसके बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया गया। करीब 15 मिनट बाद यातायात सुचारू हो सका। बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग ने फिलहाल इस सड़क पर कटिंग का काम बंद कर दिया है। इन दिनों केवल उन्हीं स्थानों पर, जहां कटिंग हो चुकी है, पहाड़ी से आने वाले मलबे को रोकने के लिए रिटेनिंग वॉल लगाने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि माठू कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी से मलबा खिसककर सड़क पर आ गया था। इसे मशीनों की मदद से हटाकर करीब 15 मिनट में यातायात बहाल कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें