फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टान, 3 जख्मी

Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर वीरवार शाम चलती कार पर अचानक एक विशालकाय चट्टान गिर गई। हादसे में दंपति और उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार चट्टान के नीचे दबकर चकनाचूर हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा सोलन जिला के जाबली के पास हुआ है। यहां भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्‍खलन से एक बड़ी चट्टान अचानक सड़क पर आ गई।

कार में ऊना निवासी दंपति सवार था। हादसे के बाद तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक सुशील कुमार के सिर और टांगों में चोटें लगी हैं। वहीं, पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


भू-स्खलन के कारण यहां हाइवे पर काफी घंटों तक ट्रैफिक भी बाधित रहा। बाद में जेसीबी के जरिए चट्टान को सड़क से हटाया गया। प्रशासन ने बारिश और भारी बर्फबारी के चलते पूरे प्रदेश में लोगों को अलर्ट भी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें