फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मनाली-लेह मार्ग पांच घंटे रहा ठप, कोटखाई में पहाड़ी दरकी, लोगों ने भागकर बचाई जान

Mon, 31 Jul 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटखाई(रोहड़ू)

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार शाम पांच बजे झमाझम बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
खलटूनाला के पास दरकी पहाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार शाम पांच बजे झमाझम बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 3 और 4 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को कोटखाई में खालटूनाला के समीप सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे पहाड़ी दरकने से उबादेश क्षेत्र की सात पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों को आवाजाही ठप हो गई है। सेब उत्पादित इस क्षेत्र में आवाजाही ठप होने से बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पहाड़ी दरकते ही मार्ग पर पैदल चल रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन



उधर, लाहौल के सिस्सू के पास रोपसंग नाले में आई बाढ़ से मनाली-लेह मार्ग पांच घंटे यातायात के लिए बंद रहा। भुंतर और अखाड़ा बाजार के बैली ब्रिज को सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इससे किसान-बागवानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिरे में अब बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए अब ग्रामीण भी बेलचा और कुदाल लेकर आगे आए हैं।

पच्छाद में गिरि नदी से बरामद हुआ शव
पच्छाद उपमंडल की नेरी नावन पंचायत के लाना रौना गांव के समीप बह रही गिरि नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि शव नदी में कहीं ऊपरी इलाके से बहकर आया। शव एक हफ्ते पुराना प्रतीत हो रहा है, जो गलने सड़ने लगा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

लगातार बारिश होने से दरमोट गांव में मकान को खतरा

उधर, निरमंड खंड के अंतर्गत बक्कन पंचायत के दरमोट गांव में दीनानाथ ठाकुर के मकान में दरारें आने से मकान खतरे की जद में आया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग ने नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से लगातार बारिश होने से दरमोट में दीनानाथ ठाकुर के दो मंजिला मकान में दरारें आने से खतरा बना हुआ है। बक्कन पंचायत के प्रधान मितलेश ने बताया कि लगातार बारिश होने से दीनानाथ ठाकुर का मकान खतरे की जद में है । उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें