फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के जनाजे ने ली पोते की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दादी के जनाजे ने पोते समेत एक और की जान ले ली। दिल दहला देने वाला ये हादसा हिमाचल के सोलन जिले में हुआ। 75 वर्षीय सुन्नी देवी की शवयात्रा जा रही थी तभी अचानक खनन का मलबा गिरने से उसके पोते समेत एक अन्य बुजुर्ग रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो और लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसा बुधवार सुबह करीब 11.00 बजे वाकानाघाट से करीब दस किमी दूर ममलीग लिंक मार्ग पर गरू स्थान के नजदीक हुआ। पुलिस के मुताबिक जेसीबी मशीन लगाकर पहाड़ी से मलबा निकाला जा रहा था। खनन से कमजोर पड़ी पहाड़ी अचानक शवयात्रा में शामिल लोगों पर गिर गई।

शव को छोड़कर भाग गए सभी

इस दौरान भगदड़ मच गई और शव को वहीं छोड़कर सभी भागने लगे। लेकिन मलबे में चार लोगों को चपेट में ले लिया और वह मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची 108 और पुलिस ने बचाव कार्य के दौरान दो को सुरक्षित निकाल लिया गया और दो ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद खनन में लगे सभी कामगार मौके पर से फरार हो गए।

उधर मौके पर पहुंचे डीएसपी हैडक्वार्टर हेमंत शर्मा ने कहा कि बिना लाइसेंस के इस खनन अंजाम दिया जा रहा है। मशीन पाकेमैन चलाने चालक और कामगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। भादंस की धारा 336 और 304ए के तहत मुकदमा कायम किया है।

20-20 हजार फौरी राहत

उपायुक्त सोलन मदन चौहान कहा कि पहाड़ी दरकने से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कंडाघाट के तहसीलदार नेकराम ठाकुर दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को फौरी सहायता के रुप में 20-20 हजार रुपये प्रदान किए। पुलिस ने मृतकों की पहचान कश्माड़ी गांव के 19 वर्षीय नितेश सुपुत्र ललित मोहन तथा क्वारग के 78 वर्षीय परमानंद सुपुत्र मुन्नुराम की मृत्यु हो गई।

इनकी बाल बाल बची जान
दुर्घटना में संतोष निवासी बोधन तथा इंद्र सुपुत्र रमेश कुमार घायल हो गये। शव यात्रा से कुछ फासले पर आ रहे प्रत्यक्षी दर्शी राम स्वरूप, ओम प्रकाश, सिते्रंद्र का कहना है कि पहले छोटे पत्थर गिरे फिर अचानक बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने लगी। जिन्हें देखकर वह पीछे ही रूक गए। उनके देखते देखते लोग मलबे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

पीडब्‍ल्यूडी ने भाजपा नेता को सौंप रखा है काम

एसपी सोलन डा रमेश छाजटा ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक लोनिवि से सड़क बनाने का काम अवार्ड हुआ है। इसका ठेका किसी ठेकेदार को दिया गया है। लेकिन मशीन शिमला के तरसेम भारती की है।

वहीं तरसेम भारती 2008 में कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे हैं, वहीं 2012 में वह शिमला शहरी से बतौर आजाद उम्मीदवार लड़े हैं। मामला चालक और लेबर के खिलाफ दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें