फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: किरायेदारों से कूड़ा शुल्क वसूलकर जाम नहीं कर रहे हैं मकान मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की जांच में खुलासा, कई फ्लैटों और कमरों से कूड़ा उठाने के बदले सिर्फ एक का जमा हो रहा बिल
विज्ञापन

बोले, मकान मालिक को हर महीने देते हैं कूड़ा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में किरायेदारों से कूड़ा शुल्क वसूलने के बावजूद नगर निगम में जमा नहीं करवाने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी है। नगर निगम ने ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो दिनों में ही 29 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।

शहर में कूड़ा बिल के भुगतान की व्यवस्था जांचने के लिए फील्ड में उतरी नगर निगम की टीमों को कई ऐसे किरायेदार मिले जिनके घरों से रोजाना कूड़ा तो उठाया जा रहा है, लेकिन इसके बदले मिलने वाला शुल्क निगम के खाते में जमा नहीं हो रहा है। विकासनगर क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने जब किरायेदारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मकान मालिक किराये के साथ ही उनसे कूड़ा शुल्क भी वसूल लेते हैं। इस कारण वह सीधे नगर निगम में कूड़ा शुल्क जमा नहीं करवाते। वहीं जब टीम ने भवन मालिकों से इस बारे में जवाब मांगा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि एक भवन में बने जितने भी कमरों, फ्लैटों या दुकानों से कूड़ा उठाया जा रहा है, उन सभी के लिए अलग-अलग कूड़ा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन में रहने वाले सभी किरायेदारों के लिए अलग गारबेज आईडी बनवाना अनिवार्य है। नगर निगम ने संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी कर किरायेदारों की तत्काल अलग गारबेज आईडी बनवाने और पिछले एक साल का बकाया शुल्क जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने कहा कि कई भवन मालिक किराएदारों से किराए के साथ कूड़ा शुल्क भी वसूल रहे हैं, लेकिन इसे निगम में जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे भवन मालिकों ने केवल अपने नाम से एक गारबेज आईडी बनवा रखी है और उसी के आधार पर शुल्क जमा कर रहे हैं। ऐसे मामलों में संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें