फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: शिमला-साधूपुल सड़क पर भूस्खलन, फसी रहीं बसें

Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 भारी बारिश के चलते साधूपुल-जुन्गा-शिमला सड़क पर शुक्रवार सुबह कई जगह भारी भूस्खलन हो गया।  लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस सड़क पर चार जगह पहाड़ दरका था।
विज्ञापन
शिमला-साधूपुल सड़क पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारी बारिश के चलते साधूपुल-जुन्गा-शिमला सड़क पर शुक्रवार सुबह कई जगह भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते सुबह के समय साधूपुल से शिमला आने और जुन्गा से सोलन जाने वाली बसें फंसी रहीं। सड़क बंद देखने के बाद शिमला आ रहे कई लोग वापस लौट गए। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने सुबह 7 बजे जेसीबी मशीनें मौके पर भेजकर सड़क बहाली का काम शुरू किया। 10 बजे तक इस सड़क को पूरी तरह से बहाल कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद शिमला के लिए बसें रवाना की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 8 बजे से पहले साधूपुल से शिमला के लिए दो बसें रवाना होती हैं लेकिन भूस्खलन के चलते यह 10 बजे रवाना हो पाईं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस सड़क पर चार जगह पहाड़ दरका था। लेकिन सूचना मिलते ही जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी थी। सुबह ही इस सड़क को बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें