हिमाचल के किन्नौर में नेशनल हाइवे पांच के धंसने से यहां यातायात ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार देर रात पहाड़ी का एक हिस्सा धंसने से सड़क का काफी हिस्सा नीचे धंस गया। इससे यहां यातायात ठप हो गया है। इस इलाके में अभी भी भू स्खलन हो रहा है जिससे यहां काफी खतरा बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह धंसाव उरनी के पास देर रात हुआ है। धंसाव होने से साथ लगते कुछेक घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को अब जेपी कंपनी के रास्ते से भेजा जा रहा है।
फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सड़क का काफी हिस्सा खराब हो गया है जिसे सुचारू करने में कुछ दिन लग सकते हैं। उधर, प्रशासन का कहना है कि यातायात को जेपी कंपनी के रास्ते सुचारू रखा जाएगा।