फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर पहाड़ी से गिरा मलबा पर्यटकों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर मनसार के समीप पहाड़ी से गिरा मलबा। संवाद
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर मनसार के समीप पहाड़ी से मलबा कार पर आ गिरा। कार सवार लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हाईवे मलबा गिरने के बाद कुछ देर तक बंद रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद फोरलेन कंपनी की मशीनों से मलबा किनारे करके हाईवे को वन-वे किया गया। इस जगह पर पहले भी कई बार पहाड़ी दरक चुकी है, लेकिन फोरलेन कंपनी की ओर से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर यहां से निकलना पड़ता है। पर्यटकों ने पुलिस को शिकायत पत्र भी दिया है। मनसार के समीप सोमवार देर शाम अचानक पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने लगे। इस दौरान पंजाब के पर्यटक घूमने के लिए चायल की ओर जा रहे थे। मलबा गाड़ी पर आ गिरा। कार सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई।?गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी दरकने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों का
कुशलक्षेम जाना।
डीएसपी संतोष वर्मा ने बताया कि पहाड़ी दरकने की सूचना जैसे ही मिली टीम को मौके पर भेज दिया गया। यातायात को सुचारू कर दिया गया। फोरलेन निर्माता कंपनी अगर लापरवाही बरतती है तो कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें