फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाला कालोनी में फिर भूस्खलन कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
टुटू में बरसात के कारण जमीन धंसने से बंगाला कॉलोनी को खतरा पैदा हो गया है। - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
कालोनी से शिमला नालागढ़ सड़क पर गिर रहा मलबा, पुलिस तैनात, पंथाघाटी और विकासनगर में घरों में घुसा सड़क का पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सोमवार देररात हुई भारी बारिश से टुटू की बंगाला कालोनी के धंसने का खतरा और बढ़ गया है। देर रात से ही यहां पर भूस्खलन हो रहा है। कई और ढारों में दरारें पड़ गई हैं।
भूस्खलन के कारण शिमला-नालागढ़ सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं, यहां पुलिस तैनात करनी पड़ी है। यदि भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो कालोनी में कई और ढारों के ढहने का खतरा पैदा हो जाएगा। अभी खाली किए ढारों के लोग कालोनी में ही बने एक अन्य ढारे में ठहराए हैं। कालोनी में भूस्खलन रोकने के लिए धंसती जमीन पर तिरपाल बिछाए गए हैं ताकि इसमें पानी न रिस सके। देर रात भारी बारिश के कारण पंथाघाटी, विकासनगर, कृष्णानगर वार्ड के रिहायशी घरों में पानी घुस गया। कई जगहों पर सड़क और नालियों का बहाव घरों में पहुंच गया।
विज्ञापन

खलीनी और कच्चीघाटी इलाके में नाले का मलबा सड़क पर आ गया। मेयर सत्या कौंडल का कहना है कि बारिश के कारण हो रहे नुकसान पर नजर रखी जा रही है। निगम की टीमें फील्ड में डटी हैं। सभी सड़कें और रास्ते बहाल रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल परियोजनाओं में हल्की गाद
भारी बारिश से गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं में हल्की गाद आ गई है। हालांकि, पंपिंग प्रभावित नहीं हुई है। कंपनी का दावा है कि बुधवार को भी पूर्व निर्धारित शेडयूल के मुताबिक ही पूरे शहर में पानी दिया जाएगा। कंपनी सभी इलाकों में इन दिनों रोजाना पानी दे रही है। मंगलवार को सभी परियोजनाओं से शहर को 47.19 एमएलडी पानी मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें