फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बाहरी धार्मिक संस्थाओं को जमीन बेचने का सिलसिला जारी

Tue, 03 Apr 2018 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बाहरी राज्यों की धार्मिक संस्थाओं को जमीन बेचने का सिलसिला जारी है। जयराम सरकार ने हरिद्वार के गायत्री परिवार को हिमाचल में जमीन की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


यह स्वीकृति पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछली बार के निर्वाचन क्षेत्र रहे और वर्तमान में उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह के हलके शिमला ग्रामीण क्षेत्र में दी गई है। एक जनवरी से 28 फरवरी, 2018 के बीच हिमाचल सरकार के राजस्व विभाग के समक्ष कुछ मामले मंजूरी को पेश किए गए। 

हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 के तहत आए कई मामलों में से चार को मंजूरी दे दी गई। राजस्व विभाग के सूत्रों ने बताया कि इनमें गायत्री परिवार ट्रस्ट ने विकासनगर निवासी एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से जमीन खरीदने को स्वीकृति देने के लिए आवेदन दिया था। 
विज्ञापन


संस्था की ओर से शिमला ग्रामीण के मोहाल गुसान में 0-05-27 हेक्टेयर निजी भूमि की खरीद की मंशा जाहिर की गई, पर यह मामला काफी वक्त से अटका हुआ था। अब सरकार बदलने के बाद इसकी खरीद को स्वीकृति दी गई है। 

विज्ञापन

मुकेश के हरोली में सोलर प्लांट को लीज पर जमीन 

कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी सोलर प्लांट के लिए निजी जमीन लीज पर देने को मंजूरी दी गई है। हरियाणा पावरटेक कंपनी पंचकूला को 04-80-38 हेक्टेयर निजी भूमि तहसील हरोली के मौजा मोहाल बाठड़ी में लीज पर देने की अनुमति दी गई है।

इसकी लीज अवधि 40 साल होगी। सोलन जिले की तहसील बद्दी के मौजा थाना में भी एक स्कूल को 01-18 बीघा जमीन खरीद को मंजूरी दी गई है। यह मां शारदा एजुकेशन ट्रस्ट बद्दी को मौजा थाना में दी गई है।

भव्य लोट्स एजुकेशनल सोसाइटी इंदौरा को इसी क्षेत्र के मौजा कुंडसा में 0-81-88 हेक्टेयर जमीन स्कूल के लिए 30 साल तक लीज पर देने को भी स्वीकृति दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें