कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी सोलर प्लांट के लिए निजी जमीन लीज पर देने को मंजूरी दी गई है। हरियाणा पावरटेक कंपनी पंचकूला को 04-80-38 हेक्टेयर निजी भूमि तहसील हरोली के मौजा मोहाल बाठड़ी में लीज पर देने की अनुमति दी गई है।
इसकी लीज अवधि 40 साल होगी। सोलन जिले की तहसील बद्दी के मौजा थाना में भी एक स्कूल को 01-18 बीघा जमीन खरीद को मंजूरी दी गई है। यह मां शारदा एजुकेशन ट्रस्ट बद्दी को मौजा थाना में दी गई है।
भव्य लोट्स एजुकेशनल सोसाइटी इंदौरा को इसी क्षेत्र के मौजा कुंडसा में 0-81-88 हेक्टेयर जमीन स्कूल के लिए 30 साल तक लीज पर देने को भी स्वीकृति दी गई है।