फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये उद्योग स्थापित करने को पांवटा में बनेगा लैंड बैंक

Mon, 29 Sep 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने पांवटा प्रवास के दौरान रेनबैक्सी तथा मैनकाइंड उद्योगों का दौरा करने के दौरान उद्योगपतियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को अधिकारी स्तर के पद पर नियुक्त करें।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पांवटा साहिब एवं आसपास के क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लैंड बैंक बनाने के निर्देश भी दिए ताकि आवश्यकता अनुसार उद्योगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा सके।

उन्होंने बताया कि सीएसआर के तहत मैनकाइंड कंपनी द्वारा 17 करोड़ रुपये से स्थापित किए जा रहे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध करवा दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति के अनुसार उद्योगों द्वारा अपने कुल उत्पादन का 2 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक कार्यों पर व्यय किया जाना चाहिए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके उपेक्षित क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आरंभ किया जाए।

प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को ओर बढ़ावा देने के लिए सरकार शीघ्र ही इनवेस्टर मीट का आयोजन करने जा रही है। 3 नवंबर से अधिकारियों का एक दल देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण करके बड़े औद्योगिक घरानों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक नीति का सरलीकरण किया गया है।

नए उद्योग लगाने के लिए सिंगल विंडो निगरानी समिति का गठन किया गया है जिसके तहत 90 दिन के भीतर उद्योग लगाने की स्वीकृति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, जिसमें 45 दिन के भीतर राजस्व संबंधी मामलों को निपटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए वैट, स्टॉम और पॉवर ड्यूटी इत्यादि में कमी की गई है। प्रदेश को औद्योगिक पैकेज घोषित होने पर राज्य में नए उद्योग स्थापित करने के लिए 45 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए थे परंतु खेद का विषय है कि उनमें से केवल लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो पाया था।

औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, सोलन एवं ऊना में नए औद्योगिक स्थान विकसित किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक चौधरी किरनेश जंग, एसडीएम श्रवण मांटा, डीएसपी योगेश रोल्टा, महाप्रबंधक उद्योग राजेंद्र धोल्टा, श्रम निरीक्षक जितेंद्र बिंद्रा, उद्योगपतियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें