फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: उमा कौशल बोलीं- लाला लाजपत राय के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Tue, 17 Nov 2026 12:04 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला के स्कैंडल पॉइंट के समीप उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
लाला लाजपत राय को शिमला में श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि के अवसर पर शिमला के स्कैंडल पॉइंट के समीप उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देश की आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

विज्ञापन


युवा पीढ़ी को आज भी प्रेरित करते हैं लाला लाजपत राय के विचार
उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और स्वाधीनता की भावना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाला लाजपत राय का संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

उमा कौशल ने कहा कि उनके जीवन से अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने और देश की एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख मिलती है। राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान को याद रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अर्पित की पुष्पांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त सचिन कँवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें