फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डेढ़ घंटा योग करेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी

Tue, 16 Jun 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर में सांसद शांता कुमार ने कायाकल्प पालमपुर की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता 21 जून को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री एलके आडवाणी करेंगे।
विज्ञापन


आडवानी 21 जून को पालमपुर में लोगों के साथ एक घंटे तक योग करेंगे। पत्रकार वार्ता में शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर में आयोजित इस योग शिविर का उद्देश्य लोगों को योग की जानकारी देना है। योग की मुहिम आज से नहीं बल्कि करीब 100 साल पहले शुरू हुई थी।

स्वामी विवेकानंद ने विदेशों में घूम-2 कर योग को लेकर बातें की थीं। उसके बाद बाबा रामदेव व श्रीश्री रवि शंकर लोगों को योग के बारे में बताते रहे। लेकिन, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलाई।
विज्ञापन


लिहाजा, अब भारत की शुरुआत पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर कायाकल्प संस्थान के निदेशक सुदर्शन व पूर्व विधायक प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें