फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul Spiti News: लाहौल के विधायक रवि को स्वाइन फ्लू, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Dec 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

प्रदेश कांग्रेस सचिव प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा से लौटने के बाद से ही रवि ठाकुर की सेहत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
गंगाराम अस्पताल में भर्ती विधायक रवि ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति से कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार रात को तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है और एक-दो दिन के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। रवि ठाकुर राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। प्रदेश कांग्रेस सचिव प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा से लौटने के बाद से ही रवि ठाकुर की सेहत खराब हो गई थी।

ऐसे में वह उपचार के लिए गंगा राम अस्पताल गए। डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है। डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती किया। उन्हें कुछ दिनों के लिए आइसोलेट रहने और आराम करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें