फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल: किन्नौर के रिकांगपिओ में गोहरमा का सैनिक शहीद , शोक में डूबा जनजातीय जिला

Wed, 20 Apr 2022 11:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

शहीद राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं। शहीद की बहन व्यासा ने बताया कि उन्हें व परिवार को लांसनायक राजेश कुमार की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
लांसनायक शहीद राजेश कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के गोहरमा गांव के लांसनायक राजेश कुमार (30) किन्नौर के रिकांगपिओ में मंगलवार को शहीद हो गए। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह कुल्लू के शमशी लाई जाएगी। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं। शहीद की बहन व्यासा ने बताया कि उन्हें व परिवार को लांसनायक राजेश कुमार की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


उन्हें बुधवार शाम को सिर्फ शहीद होने की सूचना मिली है। व्यासा ने बताया कि उनके भाई लांसनायक राजेश कुमार ने जिला कुल्लू के शमशी में घर बनाया है और उनका अंतिम संस्कार शमशी में ही किया जाएगा। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने डोगरा रेजीमेंट में बतौर लांसनायक राजेश के शहीद होने पर गहरा दुख प्रकट किया है।  मारकंडा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा लाहौल शहीद के परिवार के साथ है। कहा कि जवान की मौत कैसे हुई है, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें