फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Tourism: लाहौल की वादियां सैलानियों से गुलजार, सिस्सू में बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

Tue, 08 Apr 2025 02:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सिस्सू/कुल्लू

सार

 लाहौल की वादियां इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। घाटी के सिस्सू में बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ की चादर के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन
लाहौल की वादियां सैलानियों से गुलजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल की वादियां इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। घाटी के सिस्सू में बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ की चादर के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। स्कीइंग के साथ अन्य गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबारियों से चेहरे भी खिल गए हैं। वहीं, कुल्लू जिले में अप्रैल में साहसिक गतिविधियों राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। राफ्टिंग पॉइंट सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। इन स्थानों पर कारोबार भी दोगुना हो गया है।

विज्ञापन

ब्यास नदी की लहरों पर पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ ले रहे हैं। अब ट्रैकिंग सीजन भी शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत होते ही ट्रैकर भी अब पहाड़ों की ओर कदमताल शुरू कर देंगे। पर्यटक कुल्लू की वादियों में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद ले रहे हैं। पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग हो रही है। निचले क्षेत्रों पिरड़ी, रायसन, शाढ़ाबाई और बबेली रिवर राफ्टिंग पॉइंट पर खूब चहल-पहल देखी जा रही है। पर्यटक नीले आसमान में पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। पैराग्लाइडिंग पॉइंट सोलंगनाला, डोभी और रायसन में मानव परिंदे उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए साहसिक पर्यटन की अहम भूमिका है। ब्यास की जलधारा में भी पर्यटक रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। ब्यास नदी में पर्यटक खूब अठखेलियां कर रहे हैं। कुल्लू-मनाली घूमने आए पर्यटक गुरनाम सिंह, सलोनी, आशीष, शानवी, मोहित और अर्चना ने कहा कि मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन कुल्लू-मनाली की वादियों में अभी ठंडक का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि घूमने-फिरने के अलावा वे पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें