फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारी बर्फबारी से सड़कें बंद, डोडरा क्वार से महिला मरीज को एयर लिफ्ट कर पहुंचाया पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
85 वर्षीय धर्मी की अंधरग के कारण गंभीर हो गई थी हालत, बेटे ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार
विज्ञापन

एयरफोर्स के दो हेलिकाप्टर की ली गई मदद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बर्फबारी के कारण बाकी दुनिया से कटे जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से रविवार को बुजुर्ग महिला मरीज को एयर लिफ्ट कर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। इस क्षेत्र की सड़कें 23 जनवरी से यातायात के लिए बंद पड़ी हैं।
मरीज के परिजनों ने 31 जनवरी को स्थानीय जिला प्रशासन के समक्ष यह मामला लाया था। 85 वर्षीय महिला धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग का शिकार हो चुकी थी। इस वजह से दिन प्रतिदिन तबीयत बिगड़ रही थी। बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एयर लिफ्ट करने की गुहार लगाई। जिला प्रशासन ने इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र भेजा जिसमें एयरफोर्स के हेलिकाप्टर के माध्यम मरीज और तीमारदारों को ले जाने की सिफारिश की गई। सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स से संपर्क साधा। रविवार को दो हेलिकाप्टर डोडरा क्वार भेजे गए। एक हेलिकाप्टर में मरीज और एक तीमारदार को एयर लिफ्ट किया गया। दूसरे हेलिकाप्टर में अन्य परिजनों को एयर लिफ्ट किया गया। पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला लेकर आना था लेकिन शिमला में मौसम खराब होने के कारण हेलिकाप्टर की लैंडिंग नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया कि मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जाए। इसके बाद दोनों हेलिकाप्टर चंडीगढ़ गए। जीएडी के संयुक्त सचिव अनिल मनकोटिया ने एयर लिफ्ट को लेकर एयरफोर्स और प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित किया।
विज्ञापन


पीजीआई में तैनात प्रदेश सरकार के अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर बात की गई। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने मरीज के परिजनों को पीजीआई में चेकअप की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करके दीं। पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष महिला मरीज के चेकअप की सारी व्यवस्था देख रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि डोडरा क्वार के स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मरीज की सूचना मिली थी। 85 वर्षीय धर्मी गांव कितरवाड़ी तहसील डोडरा क्वार की स्थायी निवासी है। मरीज पीजीआई में भर्ती हो चुकी है और वहां पर उनका इलाज शुरू हो गया है। प्रशासन के अधिकारी वहां उनके साथ हर मदद के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें