फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने किया ऐसा कारनामा कि अफसर तक चौंक गए

Sat, 01 Apr 2017 09:29 PM IST
गगन ठाकुर/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में तैनात महिला डॉक्टर ने ऐसा कारनामा कर डाला कि अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। मंडी जिले की सराघाटी की चिउणी पंचायत में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में तैनात महिला डॉक्टर द्वारा हाजिरी रजिस्टर में फर्जी हाजिरी भरने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यहां पर तैनात महिला डॉक्टर ने तीन अप्रैल तक की हाजिरी एडवांस में ही भर दी है। इसके अलावा गत फरवरी माह में 29 फरवरी को महिला डॉक्टर ने हाजिरी भरी है। जबकि, फरवरी माह में इस बार 28 ही दिन थे।  महिला डॉक्टर ने 29 फरवरी को ओपीडी में 12 मरीजों के नाम तक चढ़ा दिए हैं। आयुर्वेद विभाग के मध्य जोन के उपनिदेशक की दबिश में यह खुलासा हुआ है।

ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायत पर डिस्पेंसरी में शुक्रवार दोपहर को औचक निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों की मानें तो गत वर्ष जुलाई माह से यही सिलसिला चला हुआ है। ग्रामीणों व पंचायत प्रधान चिउणी ने विभाग को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि जुलाई माह से यहां पर तैनात महिला डॉक्टर माह में एक बार ही डिस्पेंसरी में पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति आता है डिस्पेंसरी में हाजिरी भरने

जबकि, डॉक्टर का पति डिस्पेंसरी में हाजिरी भरने आता है। शुक्रवार को उपनिदेशक राजेंद्र ठाकुर ने स्थानीय पंचायत प्रधान इंद्रा देवी के साथ दोपहर दो बजे निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर ड्यूटी से नदारद पाईं र्गइं। जब हाजिरी रजिस्टर जांचा तो उसमें तीन अप्रैल तक हाजिरी एडवांस में ही भर दी थी। स्थानीय निवासी फते सिंह ने कहा कि मामले की सूचना आयुर्वेदिक अधिकारी को कई बार दी गई है।

लेकिन, उन्होंने मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। स्थानीय पंचायत प्रधान इंद्रा देवी, उप प्रधान धन देवी, वार्ड सदस्य हेम सिंह,  लता देवी, महेश्वर सिंह मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों और पंचायत प्रधान इंद्रा देवी ने कहा कि यहां पर तैनात डाक्टर को सस्पेंड करने की मांग उठाई है।

उपनिदेशक आयुर्वेदिक विभाग मंडी जोन डा. राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि में चिउणी डिस्पेंसरी में औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नदारद मिली तथा हाजिरी रजिस्टर में तीन अप्रैल तक की फर्जी हाजिरी भरी गई है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी तथा यहां पर तैनात डाक्टर से लिखित जवाब मांगा जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें