हिमाचल के धर्मशाला स्थित कोतवाली बाजार में एक अजीबोंगरीब मामला सामने आया। यहां एक महिला पुलिस की वर्दी पहन चालान काटने का नाटक करने लगी। महिला पुलिस की पूरी यूनिफॉर्म पहनकर यहां पहुंची थी।
इसने एक रजिस्टर साथ रखा था और इस बार गाड़ियों के चालान काटने लगी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार काफी देर तक ऐसा नाटक चलता रहा। लोगों के मुताबिक रविवार देर शाम इस महिला ने खूब हो हल्ला भी मचाया।
इसने यहां से आते-जाते लोगों के साथ गाली गलौज भी किया। यह महिला लोगों पर तंज भी कस रही थी। बताया जा रहा है कि यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। कुछ लोगों ने इस नाटक को कैमरों में कैद कर लिया। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।