फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: बिन बराती खुद ही कार चलाकर अकेले दुल्हन ले आए निर्मल

Sat, 08 May 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)

सार

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के धमरोल गांव निवासी निर्मल शर्मा ने बरातियों और अपने घर के किसी भी व्यक्ति के बिना इस तरह की शादी कर कइयों को संदेश दिया है। निर्मल दूल्हा बनकर स्वयं 15 किलोमीटर कार चलाकर दुल्हन के घर पपलोह पहुंचे और दुल्हन को लेकर वापस घर आ गए।
विज्ञापन
दूल्हा व दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में सरकार की ओर से 20 लोगों की शर्त के बावजूद कई जगह इस शर्त के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का युवक बिन बराती खुद कार चलाकर दुल्हन के घर पहुंच गया। कोविड महामारी के चलते सारे रीति-रिवाजों को दरकिनार कर दूल्हे ने समाज में एक मिसाल पेश की है। सभी लोग युवक की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।  जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के धमरोल गांव निवासी निर्मल शर्मा ने बरातियों और अपने घर के किसी भी व्यक्ति के बिना इस तरह की शादी कर कइयों को संदेश दिया है। निर्मल दूल्हा बनकर स्वयं 15 किलोमीटर कार चलाकर दुल्हन के घर पपलोह पहुंचे और दुल्हन को लेकर वापस घर आ गए।

विज्ञापन


बड़ी बात यह रही कि पूरी शादी में दुल्हन के माता-पिता के अलावा केवल फेरे करवाने वाला पंडित ही रहा।  अनोखी शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। दूल्हे निर्मल के घर पर कोविड प्रोटोकाल के अनुसार केवल शादी की तमाम रस्में अदा की गईं, लेकिन बरात में बीस लोगों की इजाजत के बावजूद भी निर्मल ने सरकार के नियमों को कायम करते हुए अकेले ही शादी में जाने का फैसला लिया। दूल्हे निर्मल शर्मा पुत्र तिलक राज शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के चलते सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिस तरह उन्होंने शादी में नियमों का पालन किया, वैसे ही लोग भी नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें