फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Ladengecoronase: कोरोना पॉजिटिव मजदूर के शव को एसडीएम ने पहुंचाया मुक्तिधाम

Fri, 28 May 2021 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)

सार

कोरोना काल में एसडीएम राहुल चौहान की ओर से फ्रंटलाइन पर सेवा देने की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। उनकी की ओर से कोरोना काल में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने  प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मान भी दिया है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मजदूर के शव को एसडीएम ने पहुंचाया मुक्तिधाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में जहां अपने ही साथ छोड़ जाते हैं। वहीं इस विकट परिस्थिति में कुछ लोग समाज के लिए उदाहरण बन जाते हैं। ऐसा ही उदाहरण बने हैं, सुंदरनगर के एसडीएम राहुल चौहान। जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीज की पार्थिव देह को पहले वाहन में ऊना पहुंचाया था। वहीं कनैड के प्रवासी मजदूर के शव को भी एसडीएम ने पीपीई किट पहनकर चांदपुर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया। मौत के बाद मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया था। कोरोना काल में एसडीएम राहुल चौहान की ओर से फ्रंटलाइन पर सेवा देने की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन


उनकी की ओर से कोरोना काल में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने  प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मान भी दिया है। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले पत्र में कहा गया है कि बीबीएमबी डेडिकेटेड कोविड-19 संक्रमित के शव को अपने वाहन में ऊना जिला पहुंचाने पर एसडीएम के मानवता की मिसाल पेश की है। एक प्रशासनिक अधिकारी के अतिरिक्त राहुल चौहान ने सामाजिक दायित्व को भी समझा है। इससे निश्चित तौर पर अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें