पाकिस्तान से सकुशल लौट कर आए भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए गगरेट के व्यवसायी सारा दिन टीवी में सामने बैठे रहे। सीमा पार से आने वाली हर खबर स्थानीय लोगों के लिए एक उम्मीद लेकर आ रही थी।
इस वीर वायु सैनिक के भारत लौट आने के पल को कोई भी खोना नहीं चाहता था। गगरेट के लोगों ने विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए चाय वाले से लेकर बड़े-बड़े व्यवसायी सिर्फ अपने वीर योद्धा की एक झलक के लिए दीवानों की तरह इंतजार करते नजर आए।
वहीं, क्षेत्र के विकास विक्की, संजीव पराशर, इंद्रजीत सिंह, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, मनोज धीमान, चैन सिंह और राकेश ने लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।
स्थानीय लोगों में वायु सेना के इस योद्धा को वीरगाथा पूरा दिन चर्चा का विषय बनी रही। लोग अभिनंदन के पाकिस्तान में दिखाई गई बहादुरी के किस्से को लोग लगातार सुन और सुना रहे हैं।