फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केेएनएच में पार्किंग की कमी, सड़क के किनारे वाहन खड़े करना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल की अपनी पार्किंग स्टाफ के भी पर्याप्त नहीं, आसपास भी पार्किंग की कोई सुविधा नबी नहीं
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के तीमारदार रोज झेलते हैं परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (केएनएच) में मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों के वाहनों को परिसर या पोर्टमोर स्कूल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पार्क करना पड़ता है।

अस्पताल आने वाली मरीजों में अधिकतर गर्भवती महिलाएं होती हैं। इन महिलाओं को अस्पताल तक वाहन में ही आना पड़ता है लेकिन यहां पहुंचकर पार्किंग की कमी के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पताल की जो एक फ्लोर में पार्किंग है, वह अस्पताल के स्टाफ के वाहनों के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को भी अस्पताल के मुख्य गेट की ओर जाने वाली सड़क के एक तरफ वाहन खड़े करने पड़ते हैं। सड़क के किनारे वाहन खड़े करने से कई बार जाम भी लग जाता है। अस्पताल के पास कोई पब्लिक पार्किंग भी नहीं है और न ही भविष्य में कोई पार्किंग निर्माण की योजना है। अस्पताल में प्रदेशभर से महिला मरीज उपचार करवाने के लिए आती हैं लेकिन तीमारदारों को वाहन पार्क करने के लिए जगह खोजना मुश्किल हो जाता है। कमला नेहरू अस्पताल की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि स्टाफ के लिए मुश्किल से 15 गाड़ियों को पार्क करने की जगह है। कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है। मुश्किल से वाहन पार्क करने को जगह मिल पाती है, जगह मिल भी जाए, तो मरीजों के वाहन आने पर कई बार गाड़ी को हटाने के लिए बार-बार आना पड़ता है।
विज्ञापन



सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी पार्किंग नहीं

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी करोड़ों की लागत से सरकार ने आलीशान भवन बनाकर तैयार कर दिए हैं लेकिन यहां भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में रोजाना करीब चार सौ वाहन आते हैं। पार्किंग न होने के कारण चालकों को जहां जगह मिलती है वहीं वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे रोजाना जाम भी लगता है। सरकार और विभाग को चाहिए था कि इतना बड़ा अस्पताल शुरू करने से पूर्व यहां वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाती। पार्किंग न होने से हर रोज तीमारदार, चिकित्सक और स्टाफ के अन्य कर्मचारी परेशान होते हैं। अस्पताल के शहर से दूर होने के कारण परिजन अपने मरीज को अपने निजी वाहन से ही लाते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि यहां के लिए बस सुविधा नहीं है, परिवहन निगम की टैक्सी चलती है, लेकिन उसका समय निर्धारित होता है, उसमें भीड़ रहती है। ऐसे में निजी वाहनों से यहां आना लोगों की मजबूरी है।
विज्ञापन





पार्किंग निर्माण का किया जाना है निर्माण
चमियाना अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने माना कि पार्किंग न होने से समस्या पेश आती है। अस्पताल की अपनी पार्किंग का निर्माण अभी किया जाना है। इसके लिए जल्द जगह चिह्नित की जानी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिसर में जो जगह उपलब्ध है और सड़क के किनारे लाइन लगाकर वाहन पार्क करने की व्यवस्था कर समाधान करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें