फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग टनल में काम कर रहे मजदूर की मशीन के नीचे दबने से मौत

Sat, 16 Nov 2019 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल में कार्यरत सिरमौर जिले के एक मजदूर की मशीन के नीचे आने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मजदूर शनिवार सुबह रोहतांग टनल में काम कर रहा था। इस दौरान वह भारी मशीन के नीचे आ गया, जिससे मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद टनल में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हाइड्रा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवनीत परमार पुत्र सुमेर चंद, गांव व डाकघर शिवा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर रोहतांग टनल में मजदूर का काम करता था। ऐसे में शनिवार को भी वह रोजाना की तरह टनल में काम कर रहा था।

काम करते वक्त वह अचानक मशीन के नीचे आ गया। मशीन का वजन काफी अधिक होने के कारण वह बच नहीं सका। नवनीत को मिशन अस्पताल मनाली लाया गया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


टनल में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस की छानबीन के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हाइड्रा ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें