फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल नारायण स्वामी होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के सीजे, अधिसूचना जारी

Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एल नारायण स्वामी हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दी है। अभी वरिष्ठ न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को प्रदेश हाईकोर्ट का कार्यवाहक सीजे बनाया गया है।

विज्ञापन


नारायण स्वामी जल्द ही शपथ के लिए शिमला पहुंचेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर इनके नाम की सिफारिश की थी। हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे वी रामासुब्रमनियन सुप्रीम कोर्ट के जज बने हैं। इनके जाने के बाद पद खाली था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें