फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़-अप्पर बसाल को मिली 2.21 करोड़ से बनी उठाऊ पेयजल योजना, विधायक ने किया उद्घाटन

Sat, 17 Aug 2024 03:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र कुटलैहड़ में पानी की समस्या को दूर करने के लिए आज विधायक विवेक शर्मा ने अप्पर बसाल में 2.21 करोड़ रुपये से बनी  उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र कुटलैहड़ में पानी की समस्या को दूर करने के लिए आज विधायक विवेक शर्मा ने अप्पर बसाल में 2.21 करोड़ रुपये से बनी  उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में पिछले कई सालों से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने चुनाव के समय लोगों से वादा किया था कि कुटलैहड़ में पानी की समस्या को समाप्त कर देंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए हमने दो महीने के अंतराल में ही दो उठाऊ  जल  परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अप्पर बसाल जल उठाऊ परियोजना से लगभग 6 हजार की आबादी को लाभ होगा।  यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर सिद्ध होगी। आने वाले समय में 46 करोड़ और 18 करोड़ की दो और उठाऊ पेयजल परियोजनाएं लगने जा रही हैं। इससे लोगों के घरों के साथ खेतों में भी पानी की व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने कहा कि आने वाले तीन साल में कुटलैहड़ में पानी की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव देशराज गौतम, बीडीसी सदस्य सुमित कुमार, सुरेश शर्मा ,पवन कुमार,महेंद्र सिंह, कुलदीप, मुकेश, मान सिंह,अशोक,कश्मीरी लाल ,नरेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें