फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजम दर्रा बहाल, स्पीति वैली का खुला द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजम दर्रा इस बार करीब एक माह देर से खुला है, जिससे घाटी के पर्यटन कारोबार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बीआरओ के जवान कुंजम दर्रा के साथ ही इसके साथ लगते नालों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, कुंजम दर्रा बहाल होने की खबर मिलते ही पर्यटकों ने स्पीति घाटी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि, कई विदेशी सैलानी चंद्रताल झील होते हुए स्पीति की तरफ रवाना होना शुरू हो गए हैं।

राज्य सरकार ने बजट की कमी के कारण दो साल पहले ही ग्रांफू -कुंजम-समदो सड़क को सीमा सड़क संगठन के सुपुर्द किया है, लेकिन संगठन की ओर से अभी सड़क के रखरखाव के लिए पर्याप्त मशीनों के साथ मजदूरों का प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन


लिहाजा, घाटी में आधा पर्यटन सीजन बीत जाने के बाद अब जाकर कुंजम दर्रा को बीआरओ ने बहाल किया है। उधर, एसडीएम काजा जगन सिंह ने बताया कि सीमा सड़क संगठन की ओर से काजा प्रशासन को जानकारी दी गई है कि मंगलवार से कुंजम दर्रा सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्पी‌ति वैली की तरफ रूख करेंगे सैलानी

करीब सात माह बाद समुद्र तल से करीब 14 हजार 500 फुट ऊंचा कुंजम दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। रविवार शाम सीमा सड़क संगठन ने मनाली-कुंजम-काजा मार्ग से बर्फ हटा कर इसे फिलहाल फोर वाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार से इस रूट पर अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। कुंजम दर्रा खुलने के साथ ही स्पीति घाटी में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

कुंजम दर्रा बंद होने से स्पीति घाटी के लोगों को वाया किन्नौर होकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। एसडीएम काजा जगन सिंह ने कुंजम दर्रा रविवार शाम छोटे वाहनों के लिए बहाल होने की पुष्टि की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें