फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कुमारसैन की बेटी हितिका बाली ने धुरंधर फिल्म में दमदार अभिनय से जीता दिल, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम

Sat, 21 Mar 2026 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।

सार

 रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने शानदार कमाई कर इतिहास रचा है, वहीं हितिका ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 
विज्ञापन
कुमारसैन की बेटी हितिका बाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म धुरंधर : द रिवेंज की सफलता के बाद हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन की उभरती अभिनेत्री हितिका बाली का नाम सुर्खियों में है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने शानदार कमाई कर इतिहास रचा है, वहीं हितिका ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्म में हितिका बाली ने जसकीरत सिंह रांगी की छोटी बहन हरलीन कौर रांगी की भूमिका निभाई है। भले ही उनका स्क्रीन टाइम सीमित है, लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से यह साबित कर दिया कि मजबूत अभिनय के लिए बड़े रोल की जरूरत नहीं होती। हितिका बाली का जन्म 28 नवंबर 1999 को शिमला जिले के कुमारसैन में हुआ। वह जंजैली पंचायत के चेकुल गांव से संबंध रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की और आज ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हितिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय जाखू से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स में स्नातक किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में भी रुचि बनाए रखी। कॅरिअर की शुरुआत उन्होंने पंजाबी फिल्म मधनियां से की थी। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो और स्टेज शो में नजर आईं। वर्ष 2023 में मिस हिमाचल का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे पहले मिस ग्लोबल यूथ का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें