वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इसका पता लगाने में जुट गई हैं। लाल चंद, पूर्ण सिंह, संजय कुमार तथा प्रेम ने कहा कि एकाएक आई धमाके के आवाज से वे सहम उठे। कहा कि लोग घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। चर्चा है कि धमाका किसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान की वजह से हुआ। सुपरसोनिक लड़ाकू विमान जब ध्वनि की गति से तेज उड़ता है तो हवा में विस्फोट होता है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि एयरफोर्स की रिहर्सल चल रही है। इससे फाइटर जेट के उड़ने से यह धमाका हुआ है। उन्होंने लोगों से किसी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है।
दरअसल, जब कोई चीज आवाज की रफ्तार से तेज गति से गुजरती है तो विस्फोट जैसी आवाज आती है। इस आवाज को ही सोनिक बूम कहा जाता है। सोनिक बूम से बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। जब हवाई जहाज आवाज से भी तेज रफ्तार से चलते हैं। इसे सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। विमान हवा में चलते समय ध्वनि तरंगें पैदा करता है।
जब विमान ध्वनि की रफ्तार से कम गति से चलता है तो कोई खास फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जब विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज चलता है तो यह सोनिक बूम पैदा करता है। बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। इस स्थिति में विमान के आने से पहले कोई आवाज नहीं सुनाई देती लेकिन विमान के गुजरने के बाद ही इस तरह की आवाज का अहसास होता है।
शिमला के आसमान में मंडराते लड़ाकू विमान चौंका रहे लोगों को
राजधानी शिमला के आसमान में इन दिनों वायु सेना के लड़ाकू विमान दिन में कई बार मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान अंबाला एयरबेस से उड़ान भरकर वापस अंबाला पहुंच रहे हैं। यह करीब चार दिनों से घूम रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हर साल की तरह इस साल भी यह रैंडम प्रैक्टिस की जा रही है। यह विमान जम्मू और चीन सीमा तक जा रहे हैं। कुछ दिनों तक यह प्रैक्टिस चलती रहेगी।