फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जोरदार धमाके से सहम उठे कुल्लू वासी, घरों में हुई कंपन, बाहर आए लोग

Wed, 03 Apr 2024 09:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जिला कुल्लू में दोपहर बाद करीब 2:00 बजे के आसपास एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका जिला मुख्यालय के साथ भुंतर, मौहल, खराहल सहित पूरे इलाके में सुनाई दिया। 
विज्ञापन
कुल्लू शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे के आसपास एक जोरदार धमाका हुआ है। इसकी आवाज जिला मुख्यालय के साथ भुंतर, मौहल, खराहल सहित पूरे इलाके में सुनी गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाका इतने जोर का था कि लोगों के घर तक हिल गए। भुंतर में कुछेक घरों के शीशे टूटने की भी सूचना है। धमाके की आवाज सुनकर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दहशत के बीच लोगों को इस धमाके का कोई पता नहीं लग पाया। घाटी के लोग इधर-उधर फोन कर इसके बारे में इस बारे एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। 

विज्ञापन

वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इसका पता लगाने में जुट गई हैं। लाल चंद, पूर्ण सिंह, संजय कुमार तथा प्रेम ने कहा कि एकाएक आई धमाके के आवाज से वे सहम उठे। कहा कि लोग घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। चर्चा है कि धमाका किसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान की वजह से हुआ। सुपरसोनिक लड़ाकू विमान जब ध्वनि की गति से तेज उड़ता है तो  हवा में विस्फोट होता है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि एयरफोर्स की रिहर्सल चल रही है। इससे फाइटर जेट के उड़ने से यह धमाका हुआ है। उन्होंने लोगों से किसी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है।

दरअसल, जब कोई चीज आवाज की रफ्तार से तेज गति से गुजरती है तो विस्फोट जैसी आवाज आती है। इस आवाज को ही सोनिक बूम कहा जाता है।  सोनिक बूम से बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। जब हवाई जहाज आवाज से भी तेज रफ्तार से चलते हैं। इसे सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। विमान हवा में चलते समय ध्वनि तरंगें पैदा करता है।

जब विमान ध्वनि की रफ्तार से कम गति से चलता है तो कोई खास फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जब विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज चलता है तो यह सोनिक बूम पैदा करता है। बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। इस स्थिति में विमान के आने से पहले कोई आवाज नहीं सुनाई देती लेकिन विमान के गुजरने के बाद ही इस तरह की आवाज का अहसास होता है।
विज्ञापन

शिमला के आसमान में मंडराते लड़ाकू विमान चौंका रहे लोगों को
 राजधानी शिमला के आसमान में इन दिनों वायु सेना के लड़ाकू विमान दिन में कई बार मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान अंबाला एयरबेस से उड़ान भरकर वापस अंबाला पहुंच रहे हैं। यह करीब चार दिनों से घूम रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हर साल की तरह इस साल भी यह रैंडम प्रैक्टिस की जा रही है। यह विमान जम्मू और चीन सीमा तक जा रहे हैं। कुछ दिनों तक यह प्रैक्टिस चलती रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें