फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फ्रेंडशिप पीक पर लापता पर्वतारोही की तलाश में दल फिर रवाना

Wed, 20 Sep 2023 06:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली के 10 अनुभवी पर्वतारोही तलाश के लिए बुधवार सुबह मनाली से रवाना हुए।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप पीक(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंडशिप पीक पर नवंबर 2022 में लापता हुए शिमला के पर्वतारोही आशुतोष की तलाश के लिए फिर रेस्क्यू दल रवाना हो गया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली के 10 अनुभवी पर्वतारोही तलाश के लिए बुधवार सुबह मनाली से रवाना हुए। यह दल धुंधी से चंद्रबाला पीक से होकर फ्रेंडशिप पीक पर पहुंचकर तलाश करेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर 2022 में दोस्तों के साथ 17,346 फीट की ऊंचाई पर स्थित फ्रेंडशिप पीक चढ़ने गया शिमला का पर्वतारोही आशुतोष हिमस्खलन की चपेट में आया था। उसकी तलाश के लिए अभियान छेड़ा गया। मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया। एक सप्ताह पहले भी एक रेस्क्यू दल पीक के लिए भेजा था।

करीब पांच दिन तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पाया और दल लौट आया। बुधवार को एक दल फिर फ्रेंडशिप पीक के किए भेजा गया है। अब टीम अटल टनल-धुंधी से चंद्रबाला पीक के नीचे से होकर फ्रेंडशिप पीक के दूसरे छोर में तलाशी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। पीक के दूसरे छोर में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक लापता पर्वतारोही का सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि यह दल आज बेस कैंप पहुंचेगा। वीरवार सुबह दल फ्रेंडशिप पीक जाकर तलाशी अभियान में जुटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें