फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेगा कुल्लू का संस्कार, एनडीए में 115वां रैंक

Sat, 13 May 2023 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)

सार

संस्कार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलएमएस स्कूल कलैहली कुल्लू और 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से की है।
विज्ञापन
संस्कार डोड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के बांदल गांव का संस्कार डोड भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेगा। संस्कार ने एनडीए वर्ष 2022 की परीक्षा के परिणाम में 115वां रैंक हासिल किया है। लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्कार ने भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी बनने की राह पर कदम बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से चार साल के कड़े प्रशिक्षण के पश्चात इन्हें सेना में बतौर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा करने का मौका मिलेगा। संस्कार डोड ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलएमएस स्कूल कलैहली कुल्लू और 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से की। संस्कार के पिता मोहिंद्र सिंह डोड सरकारी स्कूल में प्रवक्ता और माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें