फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से सड़क बंद, 20 किलोमीटर कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

Tue, 18 Jul 2023 01:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,न्यूली (कुल्लू)

सार

देहुरीधार पंचायत के तुंग गांव का रहने वाला नरोत्तम राम (45) के पेट में जोर का दर्द शुरू हुआ। परिजनों ने घर पर ही उपचार करने की कोशिश की, लेकिन पेट दर्द बढ़ता रहा। ऐसे में परिजनों व ग्रामीणों के पास कुर्सी पर उठाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के सिवाए कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन
कुर्सी पर उठाकर अस्तपाल पहुंचाया मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़कें बहाल नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को देहुरीधार पंचायत के तुंग गांव का रहने वाला नरोत्तम राम (45) के पेट में जोर का दर्द शुरू हुआ। परिजनों ने घर पर ही उपचार करने की कोशिश की, लेकिन पेट दर्द बढ़ता रहा। ऐसे में परिजनों व ग्रामीणों के पास कुर्सी पर उठाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के सिवाए कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने तुंग गांव से मरीज को कुर्सी पर उठाया और सैंज अस्तपाल तक पहुंचाया। करीब दो से तीन घंटों के सफर के बाद 20 किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने मरीज को सैंज पहुंचाया और उपचार किया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया। न्यूली से शैंशर सड़क बारिश और भूस्खलन के बाद बंद पड़ी है। सड़क को एक सप्ताह बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। सड़क समय पर बहाल न होने के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण रोशन लाल, निमत राम, रामलाल, प्रेम सिंह आदि ने कहा कि इससे पहले सैंज घाटी के दुर्गम गांव शाक्टी, मरोड़, शुगाड़ के लोग ही मरीज को पीठ पर उठाकर लाते थे, लेकिन अब शैंशर के तुंग गांव के लोगों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की है कि न्यूली शैंशर सड़क को जल्द बहाल किया जाए। देहुरीधार पंचायत के प्रधान भगत राम ने कहा कि सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, सैंज में एक भेड़पालक की 50 भेड़ों की भी मौत हो गई है। जिससे भेड़पालक को नुकसान उठाना पड़ा है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग का कहना है कि सैंज में बाधित हुई सड़कों को बहाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें