फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Murder: डंडे से पीटकर की थी युवक की हत्या हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर/कुल्लू

सार

किसी बात लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि शौंडाधार के पास युवक काे डंडों से पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गड़सा घाटी के शौंडाधार में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शक के आधार पर चार युवाओं से कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक हरीश की डंडे के साथ पीट-पीट कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि किसी बात लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि शौंड़ाधार के पास युवक काे डंडों से पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के सिर और टांगों में गहरे जख्म पाए गए हैं। नेरचौक मेडिकल काॅलेज मंडी में शव के पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण डंडे से मारपीट करना सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ते हुए चारों युवकों को पूछताछ के लिए भुंतर पुलिस थाना तलब किया। उनके साथ कई घंटों तक पूछताछ की गई। गुनाह कबूल करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इनमें राकेश कुमार (20) पुत्र टिकम राम निवासी मरोट, चेत राम (30) पुत्र सूरत राम निवासी हवाई, हीरा लाल (34) पुत्र निम्मत राम निवासी दियारधारा तथा चेत राम (23) पुत्र गेहरू राम निवासी मरोट शामिल हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि हत्या के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या किसी बात लेकर हुई कहासुनी में की गई है।
विज्ञापन


रिमांड में भेजे आरोपी
हत्या के आरोप में गिरफ्तार चारों युवकों को भुंतर पुलिस ने वीरवार को कुल्लू के कोर्ट में पेश गया। अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस मामले लेकर और भी पूछताछ करेगी। हत्या के केस की जांच एसएचओ भुंतर दया राम कर रहे हैं।

अंतिम संस्कार किया
युवक की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में किया गया। शव को बुधवार देर शाम घर पहुंचाया गया। मझली पंचायत के प्रधान मेहर चंद ने कहा कि वीरवार को युवक का अंतिम संस्कार उनके गांव हवाई के पास श्मशानघाट में किया गया। 27 साल के कलेजे के टुकड़े की हत्या से माता का रो-रोकर बुरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें