फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पांच जिला न्यायालयों और सनावर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Wed, 09 Jul 2025 02:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/नाहन

सार

 प्रदेश के पांच जिला न्यायालयों और सनावर स्कूल सोलन को बुधवार को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली। 
विज्ञापन
कुल्लू कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पांच जिला न्यायालयों और सनावर स्कूल सोलन को बुधवार को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल के माध्यम से प्रशासन को मिलीं। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसरों को खाली करवाकर तलाशी अभियान चलाया या। सर्च अभियान में कहीं कुछ नहीं मिला। इससे अदालत का कामकाज भी प्रभावित हुआ। उधर, सनावर स्कूल में छुट्टियां होने के चलते धमकी भरे ईमेल का कोई असर नहीं दिखा। बता दें कि इससे पहले भी कई सरकारी संस्थानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन




हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि शिमला, नाहन, चंबा, कुल्लू और रामपुर स्थित किन्नौर न्यायालय परिसरों के साथ-साथ सोलन जिले के सनावर स्कूल में आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) होने की बात की गई है। ईमेल मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। सभी प्रभावित परिसरों को तुरंत खाली करवा दिया गया। जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदालती कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। इन सभी स्थलों पर बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टुकड़ियां तैनात की गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


नाहन कोर्ट  परिसर करवाया खाली
कोर्ट परिसर नाहन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बुधवार सुबह परिसर को खाली करवा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके तुरंत बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया। वहीं मौके पर जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर पुलिस दल के साथ पहुंचे। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित अत्री ने बताया कि जिला कोर्ट व अतिरिक्त जिला कोर्ट नाहन की ईमेल पर पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है।

चंबा कोर्ट को भी मिली धमकी
चंबा कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया।  सुबह के समय मिली धमकी के बाद कार्यालय स्टाफ समेत लोगों को कार्यालय से बाहर निकाला गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा की मेल पर यह धमकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर जांच करने पहुंची।


  धर्मशाला स्थित जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद कोर्ट व परिसर को खाली करवाया है। 

सभी मेल 9 जुलाई को 12:06 से लेकर सुबह 5:40 बजे के बीच भेजी गईं। ईमेल की विषयवस्तु एक जैसी थी, जिससे माना जा रहा है कि ये सभी एक ही स्रोत से आई हैं। ये ईमेल कथित तौर पर अन्ना विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से भेजे गए हैं। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पिछले एक वर्ष में अन्य राज्यों में भी इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना है। हिमाचल में पिछले आठ-दस महीनों में इस तरह की धमकियां मिली हैं। कुल्लू और शिमला जिले में मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें जांच जारी है।
विज्ञापन

केरल पुलिस की ओर से गिरफ्तार व्यक्ति को हिरासत में लेगी पुलिस
संबंधित मामले में केरल पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि हिमाचल पुलिस उसे हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है। प्रदेश पुलिस सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें