घायलों को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दो सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान 38 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र लाल चंद तथा 35 अजवीर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी डनाला भलाण के रूप में हुई है। जबकि घायलों में 33 वर्षीय राम सिंह, 34 वर्षीय ध्यान सिंह तथा 23 वर्षीय चमन लाल निवासी डनाला, 20 वर्षीय संदेश कुमार, 18 वर्षीय विपिन तथा 35 वर्षीय मनरखा निवासी नेपाल जो सामान लेने के बाद डनाला जा रहे थे।
जांच अधिकारी एसआई राम नाथ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी कुल्लू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जिला परिषद अध्यक्षा रोहिणी चौधरी ने भी घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।