फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: बर्फबारी का मजा लेने मनाली पहुंचे अभिनेता सनी देओल

Tue, 04 Jan 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

सनी देओल पिछले माह कांगड़ा जिले के पालमपुर में गदर-2 की शूटिंग कर रहे थे। अब वे फुर्सत के लम्हे गुजारने मनाली अपने किराये के कॉटेज में पहुंचे हैं। उनका मनाली से खास नाता रहा है, पिछले दिनों उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को भी मनाली की सैर करवाई है।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने बर्फ में की मस्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सनी देओल बर्फबारी का मजा लेने के लिए मनाली पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया में उनकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह बर्फबारी के दौरान अपना चेहरा बर्फ में डूबो रहे हैं। ऊपर उठने पर उनके चेहरे पर बर्फ नजर आ रही है। सनी देओल पिछले माह कांगड़ा जिले के पालमपुर में गदर-2 की शूटिंग कर रहे थे। अब वे फुर्सत के लम्हे गुजारने मनाली अपने किराये के कॉटेज में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


उनका मनाली से खास नाता रहा है, पिछले दिनों उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को भी मनाली की सैर करवाई है। वह थोड़ा सा समय मिलते ही मनाली पहुंच जाते हैं। इधर, साउथ की अभिनेत्री परनाली भी मनाली पहुंच गई हैं। उनके साथ फिल्म यूनिट ने भी मनाली में डेरा डाल दिया है। वह कुछ दिनों तक मनाली में शूटिंग करेंगी। वह बड़ागढ़ रिजॉर्ट में रुकेंगी। मंगलवार को रिजॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने उनका कुल्लवी टोपी पहनाकर स्वागत किया है। नकुल खुल्लर ने कहा कि करीब एक सप्ताह तक साउथ फिल्म की यूनिट मनाली में शूटिंग करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें