फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident news: एचआरटीसी की बस के नीचे घुसी कार, चालक की मौत

Tue, 23 May 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू जिले के बजौरा के पास एक नैनो कार अनियंत्रित होकर एचआरटीसी की बस के नीचे घुस गई। हादसे में कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे के बाद कुल्लू अस्पताल परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बजौरा के पास एक नैनो कार अनियंत्रित होकर एचआरटीसी की बस के नीचे घुस गई। हादसे में कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे में घायल कार चालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ, ऐसे में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

हादसा मंगलवार सवेरे करीब सात बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक सामने से तेज रफ्तार में आई नैनो कार निम की बस के नीचे जा घुसी।

इससे कार फ्रंट से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ। हादसे के बाद सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई और घायल चालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सिर समेत अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण चालक नेे अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले भी बजौरा के आसपास तेज रफ्तार के चलते कई हादसे पेश आ चुके हैं। फोरलेन बनने के बाद हादसों की संख्या दोगुना हो गई है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान राजेंद्र (40) निवासी न्यूल (कुल्लू ) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर कार चालक पर केेस दर्ज कर लिया है।

निजी बस और टेपों में टक्कर, सवारियां सकुशल
वहीं खराहल घाटी के शराउगी में मंगलवार को निजी बस और टेपों के बीच टक्कर हुई। बस सवारियों को लेकर बिजली महादेव से कुल्लू की ओर से आ रही थी और टेपों सिलिंडर की सप्लाई लेकर बिजली महादेव जा रहा था। हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ियों को क्षति पहुंची है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल्लू की ओर लौट रही निजी बस करीब 10:30 बजे जैसे ही शराउगी मोड़ से कुछ दूरी पर पहुंची तो टेपों के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेपों का एक टायर बस के नीचे ही घुस गया। सवारियों को टक्कर के चलते जोर का झटका लगा। बस की टक्कर होते ही देख सभी सवारियां बस से नीचे उतरीं। सड़क के बीचो-बीच हादसा होने के चलते कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी थम गई। बाद में वाहनों को किनारे करने के बाद बिजली महादेव सड़क में आवाजाही सुचारु हो पाई। घाटीवासी रमेश कुमार, दिलीप सिंह और नानक चंद का कहना है कि पूईद गांव से लेकर शराउगी तक सड़क तंग है। तंग सड़क पर हादसों की आशंका रहती है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बिजली महादेव सड़क के विस्तारीकरण के कार्य को तेज गति से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें