फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद तिलक राज के परिजनों को एक करोड़ दे सरकार: राठौर

Fri, 22 Feb 2019 07:46 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पंजाब और मध्यप्रदेश की तर्ज पर हिमाचल सरकार भी शहीद तिलकराज के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दे। तिलक के माता-पिता को भी प्रतिमाह 11 हजार रुपये पेंशन दी जाए।

विज्ञापन


इस संबंध में राठौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिखेंगे। कहा कि मारपीट मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। कमेटी के एक सदस्य के पिता के पीजीआई में दाखिल होने के कारण अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 

शुक्रवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में राठौर ने कहा कि वे शहीद तिलकराज के माता-पिता से मिलने उनके घर गए थे। उनके पास काफी कम भूमि है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि किन्नौर जिले में सेना के जवान हिमखंड के नीचे दब गए हैं। सरकार को इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाने चाहिए और तुरंत एनडीआरएफ की मदद लेनी चाहिए।  

विज्ञापन

भाजपा पर उठाए गंभीर सवाल

कहा कि भाजपा केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों के घरों के बाहर भगवा झंडा फहरा रही है। केंद्रीय योजना किसी पार्टी विशेष के लोगों के लिए शुरू नहीं की गई है। इनका लाभ देश के सभी पात्र लोग उठाते हैं।

इस मामले की कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। पुलवामा घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी थी, जबकि प्रधानमंत्री जिम कारबेट पार्क में शूटिंग में व्यस्त रहे।

सरकार स्वाइन फ्लू से निपटने में विफल रही है। इसकी चपेट में विधायक और नेता भी आ चुके हैं। सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है। 24 मौतें भी हो चुकी हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें