फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Summer Festival: नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बांधा समां; पंजाबी गायक गुरनाम आज मचाएंगे धमाल; जानें

Thu, 11 Jun 2026 10:07 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रही। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर रिज मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देते हुए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर रही। स्टार नाइट कलाकार एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर रिज मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


विशेष रूप से उनके चर्चित गीत टेंशन नहीं लेने का पर, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। कुलदीप शर्मा ने कुल्लू मनाली लगा मेला, रूमटिया, ठंडे पाणी रा नाला ओ बलिये, रोहड़ू जाणा मेरिये आमिये, शिल्पा शिमला वालिये, प्यारी नीलिमा, मेरी मोनिका और आते-जांदे सीटी मारदे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इनकी प्रस्तुतियों के दौरान रिज मैदान नाटी और तालियों की गूंज से भर गया। 

सांस्कृतिक संध्या के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा भी मंच पर पहुंचे तथा कलाकारों के साथ कुछ समय तक नाटी डालकर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान उपायुक्त एवं ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्मशाला ग्रुप ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की। 
विज्ञापन


वहीं उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के माध्यम से पहुंचे पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान धर्मशाला के कलाकारों ने तिब्बती संस्कृति और लोक परंपराओं का आकर्षक प्रदर्शन किया। इसके अलावा डिंपल ठाकुर, रमना भारती, संजीव धीमान, योगेश मुकुल, राजवीर नेगी, बीरबल किन्नौरा और राजेश त्यागी सहित प्रदेश के विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

विज्ञापन

इंटरनेशनल समर फेस्टिवल की तीसरी शाम पर कुलदीप शर्मा के गानों पर झूमते युवा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंजाबी गायक गुरनाम आज मचाएंगे धमाल 
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर धमाल मचाएंगे। सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वीरवार को शाम 4:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम 6:00 बजे फन अट्रैक्शन में विभिन्न करैक्टर, स्टेच्यू मैन तथा फ्लावर शो होगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आगाज मुख्य मंच पर शाम 4:00 बजे होगा। इसके साथ ही कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू हो जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें