कांग्रेस ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से आह्वान किया है कि शिमला स्थित आरट्रैक को शिफ्ट करने के केंद्र के किसी भी प्रस्ताव का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विरोध करें। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से भी इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है और पूछा कि उनका इस प्रस्ताव पर क्या स्टैंड है। अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि शिमला से आरट्रैक को किसी भी सूरत में शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।