फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज करें जांच : राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, दोषियों को बचाने का हो रहा प्रयास, निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जेल भेजे केंद्र सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की अपील की।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास किया और चुनाव से पहले मंदिर का लोकार्पण भी इसी उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि चारों शंकराचार्यों को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया और मंदिर के संचालन के लिए गठित ट्रस्ट को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे से बाहर रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट की कमान ऐसे लोगों को सौंपी गई जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं। राठौर ने दावा किया कि यह मामला केवल 200 करोड़ रुपये का नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें