सोलन में अपने निजी दौरे पर पहुंचे कुलदीप राठौर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एग्जिट पोल में मिले-जुले परिणाम दिखाए जा रहे हैं। इसमें कुछ चैनल कांग्रेस तो कुछ भाजपा की सरकार बना रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू के बाद अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ठियोग सीट से प्रत्याशी कुलदीप राठौर ने भी विधायक दल से मुख्यमंत्री चुने जाने की बात कही है। मंगलवार शाम को सोलन में अपने निजी दौरे पर पहुंचे कुलदीप राठौर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एग्जिट पोल में मिले-जुले परिणाम दिखाए जा रहे हैं। इसमें कुछ चैनल कांग्रेस तो कुछ भाजपा की सरकार बना रहे हैं। मगर यह तय है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर का इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
जैसे ही कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा, विधायक दल की बैठक होगी। आलाकमान दिल्ली से भी पर्यवेक्षक भेजेगा। इसमें विधायकों की सहमति पर जो भी निर्णय लिया जाएगा वह सर्वमान्य होगा। गौर रहे कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने संकेत दिए थे जरूरी नहीं विधायक दल से ही मुख्यमंत्री बने। वहीं,सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार कहते आ रहे हैं कि विधायक दल से ही नेता चुना जाएगा। ऐसे में सुक्खू की बात का समर्थन अब राठौर ने भी किया है।