फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई से हो रामस्वरूप शर्मा मौत मामले की जांच, राठौर ने उठाई मांग

Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सांसद की संदिग्ध हालत में मौत होना कई गंभीर सवाल पैदा करता है। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा है कि कुछ दिनों पूर्व रामस्वरूप शर्मा से उनकी फोन पर लंबी मंत्रणा हुई और उनका व्यवहार भी बिल्कुल सामान्य था।

विज्ञापन


अचानक ऐसे क्या हालात हो गए कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत व शोक में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ  वीरवार का अपना विधानसभा घेराव स्थगित कर दिया। राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता जताई और सरकार को सलाह दी कि उन्हें इस महामारी से पूरी एहतियात बरतते हुए इसके सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री की कोविड को लेकर हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री को राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाकर कोई निर्णय लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें