फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा की सोलन इकाई भंग, इस वजह ये हुई कार्रवाई

Tue, 27 Nov 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला सोलन इकाई को भंग कर दिया गया है। राज्य कार्यकारिणी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि आगामी दस दिन के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन


शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि प्रदेश इकाई ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अभी प्रदेश में महासभा का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले जो भी राजनीतिक दल स्वर्ण वर्ग के हितों की बात करेगा। उनका समर्थन किया जाएगा।  अगर कोई भी दल स्वर्ण समाज के साथ नहीं आया तो लाखों लोग चुनावों में नोटा का बटन दबा कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महासभा ने प्रदेश में कोर कमेटी का गठन कर लिया है। संजय राणा कोर कमेटी के अध्यक्ष, उदय सिंगटा प्रदेश प्रभारी, सुनील राणा उपाध्यक्ष, पूजा ठाकुर वीरांगना अध्यक्ष और जितेंद्र गुलेरिया को जिला अध्यक्ष कांगड़ा नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें